न्याया ब्लॉग

अपने गेस्ट ब्लॉग से हम आपके लिए कानूनी क्षेत्र के विशेषज्ञों की राय के साथ-साथ अपने काम के अपडेट लाते हैं।

काम पर चर्चा करते दो लोग

Mar 9, 2022

रामायण और महाभारत में कानूनों के आधुनिक संस्करण

Sumeysh Srivastava

हिंदू कैलेंडर के अनुसार दिवाली और उससे पहले के दिन सबसे अधिक उत्सव वाले दिन हैं। ये त्योहार बुराई पर अच्छाई के विजय के प्रतीक हैं। यह वह समय है, जब लोग अपने घरों को सजाते हैं या उनका नवीनीकरण करते हैं, नए कपड़े खरीदते हैं और रिश्तेदारों को तोहफे देते और लेते हैं। यह एक ऐसा समय भी है, जिसमें प्राचीन भारतीय साहित्य से जुड़ी कहानियां, मुख्य रूप से रामायण विभिन्न रूपों में देखी और सुनी जाती है। पूरे देश भर में रामलीला का प्रदर्शन होता है। दिवाली से कई कहानियां और किंवदंतियां जुड़ी हुई हैं, लेकिन मुख्य रूप से दिवाली को उस दिन के रूप में जाना जाता है, जब भगवान राम, राक्षस-राज रावण के वध के बाद अयोध्या लौटे थे। इस ब्लॉग में, हम आधुनिक कानूनों और नियमों के नजरिए से प्राचीन भारतीय साहित्य में विभिन्न कहानियों में उल्लिखित कुछ घटनाओं और नियमों को जानेंगे। हमने इसको दो भागों में बांटा है; पहला, जहां इन महाकाव्यों में दिए गए नियमों से आधुनिक समय के कानूनी नियमों का पता लगाया जा सकता है और दूसरा, जिसमें हम देखेंगे कि वर्तमान भारतीय कानून इन कहानियों में वर्णित कुछ स्थितियों में कैसे लागू होते हैं। प्राचीन भारतीय साहित्य और आधुनिक अंतर्राष्ट्रीय कानून   लंका के साथ युद्ध की शुरूआत करने से पहले, राम ने सीता की शांतिपूर्ण वापसी सुनिश्चित करने और युद्ध से बचने हेतु हनुमान को रावण के दरबार में दूत के रूप में भेजा था। रावण ने हनुमान को मारने के लिए इस अवसर का उपयोग करने की योजना बनाई। हालांकि, उनके अपने भाई विभीषण ने उन्हें याद दिलाया कि राजदूत या दूत की हत्या करना राजधर्म, या राजाओं के कर्तव्य के खिलाफ होता है। इस सिद्धांत को राजनयिक संबंधों 1961 पर वियना कन्वेंशन के अनुच्छेद 29 में दिखाया गया है, वियना कन्वेंशन राजनयिक प्रतिरक्षा और विशेषाधिकारों को…
Read More >

Mar 9, 2022

कृषि विधेयक : भारत के कृषि क्षेत्र में कौन से बदलाव ला रहा है

Shonottra Kumar

जून 2020 में, संसद में तीन कृषि विधेयक पेश किए गए-कृषक उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक, 2020, कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक, 2020। जबकि इन विधेयकों का इरादा कृषि क्षेत्र में सुधार करना है, इसके बावजूद इन पर व्यापक […]

Read More >

Mar 9, 2022

मुंबई आपल्या प्रसिद्ध पथ विक्रेत्यांचे संरक्षण करीत आहे?

Nyaaya

मुंबई, स्वप्नांचे शहर, फक्त श्रीमंत आणि श्रीमंत लोकांसाठी शहर नाही तर रस्त्यावर जाणा-या प्रत्येक व्यक्तीची काळजी घेते. शहरातील रस्त्यावर फिरत असताना, एकास रस्त्यावर विक्रेत्या बूथच्या समोर रंगीत भेट दिली. हे बूथ मोबाईल फोन उपकरणे आणि हस्तकलेच्या वस्तू यासारख्या जास्त मागणी असलेल्या वस्तूंसाठी फळ आणि भाज्या या मूलभूत वस्तूंची विक्री करतात. रस्त्यावर विक्रेत्यांचे मुख्य आकर्षण अर्थातच […]

Read More >

Are you in the legal profession or in journalism? Want to write for us?